Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Flex Board लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Jalandhar News: Flex Board लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Flex Board लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): प्रताप बाग में बिजली घर के सामने फ्लेक्स बोर्ड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामूली सा विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि भल्ला फ्लेक्स बोर्ड के मालिक और उसके साथियों ने मिलकर एक अन्य बोर्ड लगाने वाले शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में रोष और चिंता का माहौल है।
जानकारी मुताबिक, प्रताप बाग के पास स्थित बिजली घर के ठीक सामने वाली गली में रोज की तरह बुधवार को भी काम चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि भल्ला बोर्ड के सामने ही शख्स ने अपनी फ्लेक्स बोर्ड की दुकान खोल ली। इस कारण कस्टमर दूसरी दुकान पर जाने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद भल्ला बोर्ड के मालिक और उसके साथ आए कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक दूसरे बोर्ड वाले व्यक्ति पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पीड़ित को संभलने का मौका भी नहीं दिया और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस लाइव वारदात को वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी पीड़ित को बेरहमी से पीट रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here