Himachalराजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
 एडीशनल सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस ने की शिरकत
ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता और एक स्पेशल लेक्चर रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में जिला ऊना के एडीशनल सुपरीटेंडेंट ऑफिस, संजीव भाटिया ने शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजीव कुमार भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर की।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्पना ने, द्वितीय स्थान तनू ठाकुर ने और तृतीय स्थान वैदेही ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर किरण कुमारी, डॉ. विनोद कुमार और प्रोफेसर मुकेश शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान, रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों तन्वी, पायल, श्वेता शर्मा, शिवानी, मुस्कान ने सड़क सुरक्षा पर स्किट प्रस्तुत कर छात्रों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार भाटिया ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा उपायों, कानून प्रवर्तन और सुरक्षित सड़कों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है युवा पीढ़ी, जो अक्सर सक्रिय रूप से सड़कों पर यातायात में शामिल होती है, अगर वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे, तो यह न केवल उनकी खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर किरण कुमारी, प्रोफेसर अनिल शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर अरविंद रतन, प्रोफेसर निकिता गुप्ता, प्रोफेसर कमलेश महाजन, प्रोफेसर मुकेश, रोड सेफ्टी क्लब की कैंपस लीडर अनीता राणा, वैदेही शर्मा एनएसएस कैंपस सचिव परीक्षा और एनसीसी अंडर ऑफिसर ऋषभ भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...