Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi Live: पंजाब के आदमपुर एयरबेस से PM मोदी की ललकार, कहा- पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी चैन से रह सकें, घर में घुसकर मारेंगे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi Live: पंजाब के आदमपुर एयरबेस से PM मोदी की ललकार, कहा- पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी चैन से रह सकें, घर में घुसकर मारेंगे

Mahabir
Last updated: May 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, आदमपुर (जालंधर)। PM Narendra Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार सुबह पंजाब (Punjab) के आदमपुर एयरबेस (Adampur Airbase) पहुंचे। यहां जवानों को संबोधित किया। PM जवानों से बोले- आपने भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया; जब भारत माता की जय बोलते हैं तो दुश्मनों के कलेजे कांप जाते हैं।’ पीएम ने कहा, ‘जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मनों के कलेजे कांप जाते हैं।

Contents
  • पीएम मोदी ने कहा, मैं शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं
  • हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते़
  • आतंकवादियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया
  • दुश्मन के नापाक इरादों और दुस्साहस की हार हुई
  • जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी
  • नाकाम-नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए
  • ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है
  • ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं का कॉर्डिनेशन शानदार था

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते हैं। जब रात के अंधेरे में भी हम सूरज उगा देते हैं, तो दुश्मन को भारत माता दी जय दिखाई देता है। जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल धमकी की हवा निकाल देते हैं तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है- भारत माता की जय।’ पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव के दौरान इसे तबाह करने का दावा किया था। PM ने यहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवानों से बातचीत की और सफल एयर स्ट्राइक को लेकर बधाई भी दी।

pm modi in adampur
pm modi in adampur

पीएम मोदी ने कहा, मैं शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आनेवाली पीढ़ियों की नई प्रेरणा बन गए हैं। मैं वीरों की इस धरती से आज एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के सभी जाबांजो, बीएसएफ के अपने शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा। हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही। आज हर देशवासी अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है।’

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है। आप लोगों ने इतिहास रच दिया है। सुबह-सुबह आपके बीच आपके दर्शन करने आया हूं। जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैें तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है तो जीवन धन्य हो जाता है। इसीलिए मैं सुबह आपके दर्शन करने यहां पहुंचा। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे।

pm modi in adampur
pm modi in adampur

हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते़

पीएम मोदी ने कहा, जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मनों के कलेजे कांप जाते हैं। हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते हैं। जब रात के अंधेरे में भी हम सूरज उगा देते हैं, तो दुश्मन को भारत माता दी जय दिखाई देता है। जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल धमकी की हवा निकाल देते हैं तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है- भारत माता की जय।

आतंकवादियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया

पीएम मोदी ने कहा कि ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं, ये भारत की नीति-नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद की भी धरती है। गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा था कि “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं”।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकवादियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। उन्होंने कहा, ‘वो कायरों की तरह छिपकर आए, लेकिन भूल गए कि जिन्हें ललकारा है, वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमलाकर मारा, आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। आतंक के आकाओं को समझ में आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही।’

pm modi in adampur
pm modi in adampur

दुश्मन के नापाक इरादों और दुस्साहस की हार हुई

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के भीतर टेरर और टेररिस्ट को हिट करने का था, लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके जो साजिश रची, मैं कल्पना कर सकता हूं कि वो पल कितना कठिन होगा, जब सिविलयन एयरक्राफ्ट दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि गर्व है कि आपने बहुत सावधानी और सतर्कता से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचाए बिना कमाल करके दिखाया और उसका जवाब दे दिया। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्यों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए, बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी

मोदी ने कहा, यह जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। भारत माता दी जय सिर्फ उद्घोष नहीं है। यह हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। यह देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। यह आवाज मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।

नाकाम-नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए

पीएम मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कई बार कोशिश की, बार-बार टारगेट किया, लेकिन पाक नाकाम-नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए।’

ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है

पीएम बोले, पाकिस्तान के ड्रोन, उसके यूएवी, एयरक्राफ्ट, मिसाइलें हमारे सशक्त एयरडिफेंस के सामने ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस से जुड़ी लीडरशिप, एयरवारियर की हृदय से सराहना करता हूं। आपने वाकई बहुत शानदार काम किया है।

उन्होंने कहा, आतंक के विरुद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है कि अब टेरर अटैक हुआ तो भारत देगा और पक्का जवाब देगा। सर्जिकल स्ट्राइक में देखा, एयरस्ट्राइक में देखा और अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है। कल भी कहा था कि भारत में अब तीन सूत्र तय कर दिए हैं। दुनिया भी भारत की नई व्यवस्था को समझते हुए आगे बढ़ रही है।

  • पहला: भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे।
  • दूसरा: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।
  • तीसरा: हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।
Competition to make a film on Operation Sindoor
Competition to make a film on Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं का कॉर्डिनेशन शानदार था

पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक क्षण भारत की सेनाओं के सामर्थ्य की गवाही देता है। इस दौरान हमारी सेनाओं का कॉर्डिनेशन वाकई शानदार था। आर्मी हो, नेवी हो या एयरफोर्स सबका टाइमिंग जबरदस्त था। नेवी ने समुद्र पर दबदबा बनाया, सेना ने बॉर्डर पर मजबूती दी, एयरफोर्स ने अटैक और डिफेंस दोनों किया। बीएसएफ और दूसरे बलों ने अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब के पेंशनधारकों के लिए अहम खबर, लिया गया बड़ा फैसला
Next Article Punjab Weather Update: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.