Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: विर्क कालोनी में पेड़ को लगी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

Jalandhar News: विर्क कालोनी में पेड़ को लगी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: विर्क कालोनी में पेड़ को लगी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देखें वीडियो
जालंधरः महानगर के वडाला चौक के पास स्थित विर्क कॉलोनी में एक पेड़ में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते पेड़ पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। वहीं, इलाके बिजली चली गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों और अन्य पेड़ों तक आग फैलने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here