Home Punjab>Batala Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बटाला में एक सप्ताह में दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। हाल ही में भाजपा नेता पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। वहीं आज बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास 2 पक्षों के बीच गाड़ी क्रॉस करने को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

गोलीबारी में एक निहंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के 3 युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।चश्मदीदों के अनुसार, हाईवे पर गाड़ी क्रॉस करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। वहां खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश भी की। इसी बीच, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने अचानक अपनी पिस्तौल निकाली और दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई और राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी गाड़ी में सवार एक निहंग सिंह, जिसकी पहचान दीपइंदर सिंह के रूप में हुई है, ने भी आत्मरक्षा में तुरंत अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है। फॉर्च्यूनर सवारों की गोली का शिकार हुए निहंग दीपइंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपइंदर सिंह द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में फॉर्च्यूनर सवार तीन युवकों को भी गोलियां लगी हैं। वे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों का गाड़ी क्रॉस करने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक दीपइंदर सिंह की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के युवक गोली लगने से घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिन-दिहाड़े भीड़भाड़ वाले सिंबल चौक पर हुई फायरिंग जैसी वारदात के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here