Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पॉश इलाके में हुआ धमाका, उड़ गई i20, 3 नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

Punjab News: पॉश इलाके में हुआ धमाका, उड़ गई i20, 3 नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

0
Punjab News: पॉश इलाके में हुआ धमाका, उड़ गई i20, 3 नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो
लुधियानाः पॉश इलाके हैबोवाल कलां में फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रात के अंधेरे में आत्मघाती हमला कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बम की तरह गाड़ी उड़ गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मोहम्मद शाकिर निवासी मोहल्ला गगनप्रीत विहार हैबोवाल कलां लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह वारदात 30 मई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पीड़ित मोहम्मद शाकिर ने रोज की तरह अपनी काले रंग की महिंद्रा KUV 100 कार को अपने घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट में लॉक करके खड़ा किया हुआ था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आधी रात को उनकी गाड़ी को निशाना बनाया जाएगा। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आधी रात के सन्नाटे में एक संदिग्ध i20 कार वहाँ आकर रुकती है। उस कार में कुल 3 नकाबपोश लोग सवार थे,जो पहले रेकी करते हैं। i20 कार से एक शातिर युवक नीचे उतरता है। उसके हाथ में एक बोतल थी। वह कारोबारी की गाड़ी के पास जाता है और उस पर कोई बेहद खतरनाक और अति-ज्वलनशील केमिकल (पदार्थ) फेंकता है। केमिकल फेंकते ही देखते ही देखते कार में एक जोरदार धमाका हुआ और वह धू-धू कर जल उठी। कुछ ही मिनटों में लाखों की कार जलकर पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी i20 कार में बैठकर मौके से रफूचक्कर हो गए। इस मामले में पीड़ित फैक्ट्री कारोबारी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। शाकिर ने बताया कि सीधे तौर पर उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है, लेकिन इस हमले के पीछे एक बड़ा पारिवारिक और व्यापारिक विवाद छुपा हो सकता है। मेरे साले का उसके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद मेरा साला लुधियाना आ गया और मेरे साथ मिलकर काम करने लगा। साले के लुधियाना आने से उसका पार्टनर बुरी तरह बौखला गया था। वह लगातार हमें फोन पर और अन्य तरीकों से धमका रहा था कि इसे अपने साथ मत रखो,वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो और तुम्हारा भारी नुकसान होगा। हमें पूरा शक है कि उसी पार्टनर ने भाड़े के गुंडे भेजकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर और गैर-जमानती धारा U/S 326(A) BNS (तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाना) के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की i20 कार के नंबर को ट्रेस करने और आरोपियों के रूट को खंगालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पीड़ित द्वारा जताए गए शक (साले के पार्टनर वाले एंगल) पर भी पुलिस की एक स्पेशल टीम काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here