Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: War Against Drugs: पंजाब के क्षेत्र में चल रहे 2 अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

War Against Drugs: पंजाब के क्षेत्र में चल रहे 2 अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: May 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। War Against Drugs: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत आज जालंधर में एक और बड़ी कार्रवाई की गई। डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में सिविल प्रशासन और जिला ग्रामीण पुलिस ने शाहकोट (Shahkot) क्षेत्र में दो अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी की और 76 लोगों को बचाया गया।

Contents
  • अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की जांच और वेरिफिकेशन किया
  • नशे को खत्म करने के लिए वचनबद्ध
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर जारी
  • संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. के निर्देश पर सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के निर्देशों पर गांव ढंडवाल (शाहकोट पुलिस स्टेशन) में बाबा दीप सिंह वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे एक अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्र की जांच की गई और वहां से 47 लोगों को बचाया गया। इस मामले में मकान मालिक और सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Major action taken against 2 unauthorized de-addiction centres
Major action taken against 2 unauthorized de-addiction centres

अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की जांच और वेरिफिकेशन किया

दूसरा ऑपरेशन गांव बाजवा कलां के टर्निंग प्वाइंट नशा मुक्ति केंद्र में किया गया, जहां से 29 लोगों को छुड़ाया गया और आरोपियों के खिलाफ शाहकोट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार, शाहकोट शहर और इसके आस-पास के अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की भी जांच और वेरिफिकेशन किया गया।

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि अवैध केन्द्रों में रखे गए व्यक्तियों को बंदी बनाकर रखा जाता था, उनके साथ मारपीट की जाती थी तथा कई लोगों को 7 महीने से अधिक समय तक जबरन कैद में रखा जाता था। उन्होंने बताया कि लोगों को यहां से बचाकर मकान मालिक और सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Himanshu Aggarwal IAS
Himanshu Aggarwal IAS

नशे को खत्म करने के लिए वचनबद्ध

पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर प्रशासन पूरी ताकत के साथ जिले से नशे को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जहां प्रशासन अवैध नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, वहीं नशे पर निर्भर लोगों के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों को बंद करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर जारी

डा.अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले जिला प्रशासन ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जमशेर और समराय में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्रम अनुसार: 34 और 103 लोगों को छुड़ाया था।

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी के लिए जिला नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिलानिवासी नशे से संबंधित किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779-100-200 पर सांझा कर सकते है। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने कड़े शब्दों में कहा कि अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र न केवल कानून का उल्लंघन करते है बल्कि मरीजों की जान को भी खतरे में डालते है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई एस.पी. (जांच) सरबजीत राय के नेतृत्व में डी.एस.पी. सब डिवीजन शाहकोट ओंकार सिंह बराड़, तहसीलदार हरमिंदर सिंह सिद्धू, एस.एम.ओ. चंद्र दीपक, ड्रग इंस्पेक्टर डा. लजविंदर कुमार, मनोचिकित्सक डा. अभयराज सिंह, डा. राजदीप कौर, डा.तरनजीत आदि की टीम द्वारा की गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article CBSE Exam Results 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डिप्स संस्थानों ने चमक बिखेरी, 10वीं और 12वीं में टॉपरों ने 98% अंक प्राप्त किए
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने ड्रोन हमले की पीड़ित सुखविंदर कौर की मौत पर दुख किया व्यक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.