Home National सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 14 से 15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 14 से 15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 14 से 15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
बिलासपुरः बुधवारी बाजार में 3 दुकानों के जलने की घटना के बाद अब शनिचरी सब्जी मंडी में भी आधी रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 14 से 15 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं।
जानकारी मुताबिक, शनिचरी सब्जी मंडी में आग देर रात करीब 2 बजे लगी। शुरुआती तौर पर घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की चपेट में आने से सब्जी, किराना और अन्य सामान रखने वाली कई दुकानें पूरी तरह जल गईं। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। उनका आरोप है कि मंडी में दुकानों के शटर और बिजली व्यवस्था में करंट आने की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए कई दमकल वाहनों को लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here