Home Entertainment Nepotism को लेकर भड़के Imitiaz Ali, Alia-Ranbir का लिया Stand, बोले – उन्हें भी करनी पड़ती है मेहनत

Nepotism को लेकर भड़के Imitiaz Ali, Alia-Ranbir का लिया Stand, बोले – उन्हें भी करनी पड़ती है मेहनत

0
Nepotism को लेकर भड़के Imitiaz Ali, Alia-Ranbir का लिया Stand, बोले – उन्हें भी करनी पड़ती है मेहनत
मनोरंजन: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म पर तीखी बहस छिड़ी रहती है। स्टार किड्स को आमतौर पर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर जो बाहर से आया एक्टर या एक्ट्रेस है उसे लोगों की सहानुभूति मिलती है। अब लोग ऐसा क्यों नहीं करते हैं। ये तो फिलहाल वही जाने मगर इस बीच डायरेक्टर इम्तियाज अली ने नेपोटिज्म पर एक बयान दे डाला है। इसको सुनकर स्टार किड्स से नफरत करने वालों को झटका लग सकता है। इम्तियाज अली ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड में नेपो किड्स को बाहर से आने वाले कलाकारों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। उनके अनुसार, उन एक्टर्स पर अपनी लिगेसी को आगे बढ़ाने का बोझ रहता है। उनके जैसे आउटसाइडर्स के ऊपर कोई दबाव नहीं रहता है।

नेपोटिज्म पर बोले इम्तियाज अली

जूम से डायरेक्टर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को नेपो किड का टैग मिलने पर कहा कि – मुझे लगता है कि आलिया, रणबीर और फिल्म इंडस्ट्री के जो भी बच्चे हैं जो भी परिवार में पैदा हुए उन्हें एक्स्ट्रा मुश्किलें झेलनी पड़ती है क्योंकि उनके आस-पास हर ओर सफलता के उदाहरण मौजूद हैं। उन्हें पापा, चाचा, मम्मी जैसों से मुकाबला करके ही खुद को सफल समझना पड़ता है जबकि बाहर से आने वाले लोगों को मेरे जैसे, हमें उस हिसाब से आसानी होती है। रणबीर आज फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छे एक्टर हैं। इसमें कोई शक नहीं है। आप उसे नेपो किड कह सकते हो लेकिन सच ये है कि उसके काम इतने अच्छे हैं कि सारे शक दूर हो जाते हैं। आलिया भट्ट भी इतनी अच्छी है कि जब उन्हें कोई रोल मिलता है तो किसी को बुरा नहीं लगता है बल्कि लोग चाहते हैं कि उन्हें और ज्यादा रोल मिले लेकिन ये सब कमाना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री में जन्मे लोगों को अपना नाम बनाने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इम्तियाज अली वैसे भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं। रणबीर के साथ उन्होंने फिल्म रॉकस्टार और तमाशा बनाई है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं आलिया के साथ हाईवे फिल्म बनाई थी जो हिट भी हुई थी। अब इम्तियाज अली दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म में वापिस आऊंगा लेकर आ रहे हैं जो 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here