Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Bike और Activa में आमने-सामने भीषण टक्कर, युवती गंभीर घायल, देखें CCTV

Punjab News: Bike और Activa में आमने-सामने भीषण टक्कर, युवती गंभीर घायल, देखें CCTV

0
Punjab News: Bike और Activa में आमने-सामने भीषण टक्कर, युवती गंभीर घायल, देखें CCTV
लुधियानाः शहर के न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा एमएलए सेंट्रल के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की एक्टिवा में आमने-सामने टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
जानकारी मुताबिक, अंजुम (26) निवासी गली नंबर-3, न्यू शिवाजी नगर, शनिवार शाम एक्टिवा पर सवार होकर ईसा नगरी पुली की ओर से अपने घर लौट रही थी। जब वह न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि एक्टिवा सवार युवती वहीं गिरकर बेहोश हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में देखा गया कि युवती सामान्य रफ्तार से अपने घर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार 2 युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों के सामने आ जाने से एक्टिवा और बाइक दोनों का बेलेस बिगड़ गया और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय दुकानदार हैप्पी महाजन और उनके बेटे ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को अपनी कार में सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। हैप्पी महाजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने के बाद एक्टिवा से मिले पहचान पत्र के आधार पर युवती के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here