Home Government News>Punjab Govt पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी, देखें वीडियो

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी, देखें वीडियो

0
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी, देखें वीडियो
जालंधर: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने गोराया और फिल्लौर ब्लॉकों के गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनी और गांव रुड़का कलां, रुड़की, अकलपुर, गांव गन्ना के मोहल्ला लांगड़ियां का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरे के दौरान गढ़ी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रशासन के साथ समन्वय करके उनके मुद्दों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
चेयरमैन ने यूथ फुटबॉल क्लब, रुड़का कलां पहुंचकर मैक्सिको में हुए स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के कारण रनरअप का गौरव हासिल करने वाली टीम का मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही क्लब को एक लाख एक हजार रुपये देने का ऐलान भी किया। वाई.एफ.सी. द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इस तर्ज पर और भी पहल होनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़कर नशों से दूर रखा जा सके। गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, ताकि राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक प्रफुल्लित किया जा सके। राज्य सरकार ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस 3000 से अधिक खेल मैदानों को विकसित करने, खिलाड़ियों के उचित सम्मान सहित कई पहल की हैं। चेयरमैन गढ़ी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए वाई.एफ.सी. के चेयरमैन गुरमंगल दास, क्लब की प्रबंधक कमेटी और खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा डेरा बाबा भाई साधू जी, सरपंच इकविंदर कौर और गांव वासियों का युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। गढ़ी ने मंदिर बाबा श्री बालक नाथ जी गोराया, डेरा बाबा भाई साधू जी रुड़का कलां और डेरा बाबा ब्रह्मदास अकलपुर में नतमस्तक होकर सूबा वासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जिसके बाद भगवान वाल्मीकि आश्रम प्रबंधक कमेटी गोराया के साथ बैठक के दौरान आश्रम के निकट कूड़े के डंप को हटाने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा देते हुए गढ़ी ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद, गोराया को निर्देश जारी करके उचित कार्रवाई के लिए बाध्य किया जाएगा। अंत में गढ़ी ने गांव गन्ना पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उचित समाधान करवाने का आश्वासन दिया।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here