Home Punjab>Amritsar Punjab News: अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिशनरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अफ़गान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो ड्रोन के जरिए भारत–पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों की खेप गिराते थे। आरोपियों का काम इन हथियारों को प्राप्त करके आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाना था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगजीत सिंह निवासी फतेहाबाद (रणनतारन), शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद, गुरलाल सिंह उर्फ़ राजा और अफ़गान नागरिक इस्माइल खेल के रूप में हुई है। मंगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी हवाई फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार इस्माइल खेल महाराष्ट्र में ड्राई फ्रूट के व्यवसाय से जुड़ा था। जांच में यह भी सामने आया है कि ड्राई फ्रूट के कारोबार की आड़ में हवाला के जरिए पैसों का लेन‑देन किया जाता था। इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में ग्लॉक, ग्लॉक प्राइम और चीन में बने अत्याधुनिक पिस्टल शामिल हैं।

ये हथियार ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा के अंदर गिराए गए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि सीमा क्षेत्रों के कुछ लोगों को थोड़े पैसे का लालच देकर इस तस्करी चेन में शामिल किया जाता था। मामले संबंधी थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमा में अलग‑अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश हेतु अलग‑अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में हथियार तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्कों को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here