Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: रॉयल कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, विरोध करने पर की मारपीट, देखें वीडियो

Jalandhar News: रॉयल कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, विरोध करने पर की मारपीट, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: रॉयल कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, विरोध करने पर की मारपीट, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: पंजाब के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में डर का माहौल है। हाल ही में इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया। पंजाब सरकार अब राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को पूरी तरह लागू करने के लिए आदेश जारी किए है। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगहों से आवारा कुत्तों को हटाया जाने का काम शुरू किया गया।
लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर कुत्तों को लेकर झड़प की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला गांव लाबड़ा में स्थित वडाला रॉयल कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुत्तों के आतंक और उनके मालिकों की गुंडागर्दी के कारण पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों में कई कुत्ते रखे हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण हाल ही में छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला हुआ। जब निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई और शांतिपूर्वक बात करनी चाही, तो कुत्ता मालिकों ने कथित तौर पर बाहर से अज्ञात गुंडे बुलाकर पूरी कॉलोनी में महिलाओं व बुजुर्गों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। इस घटना से सहमे निवासियों ने लांबड़ा थाने के एसएचओ को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई और कुत्तों को वहां से हटाने की मांग की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here