लुधियानाः महानगर में दिन दिहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां सराफा बाजार में दुकान में ग्राहक बनकर आया आरोपी गहने का हार लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आत्म ज्वैलर में दोषी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति दुकान पर गहने देखने के बहाने आता है और हार लेकर फरार हो जाता है। इस दौरान दुकानदार दोषी को पकड़ने के लिए भागता है, लेकिन दोषी मौके से फरार हो जाता है।
मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक आत्म भसीन ने बताया कि दुकान पर ग्राहक गहनों का हार देखने के लिए आया। इस दौरान वह अचानक पीड़ित के अनुसार साढ़े 5 तोले गहने का हार का सेट लेकर मौके से फरार हो गया। दुकानदार के अनुसार गहने की कीमत 7.30 लाख रुपए है। पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी है। बता दें कि दो दिनों में सराफा बाजार में चोरी की दूसरी घटना है। दरअसल, बीते दिन पड़ोसी दुकानदार के चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हुए थे। वहीं पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सराफा बाजार के प्रधान प्रिंस बब्बर ने बताया कि आत्म ज्वैलर के दुकान मालिक 35 सालों से बाजार में दुकान चला रहे है। भरे बाजार में सुबह 11.30 बजे ग्राहक बनकर आया व्यक्ति गहने लेकर चोर फरार हो गया। बीते दिन भी पड़ोसी दुकान पर चांदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं आज दूसरी दुकान पर ग्राहक आता है तो गहने देखने के बाद वह गहने लेकर फरार हो गया। घटना से 800 मीटर दूरी पर थाना कोतवाली स्थित है और एक किलोमीटर दूरी पर थाना 4 स्थित है। ऐसे में दोनों के बीच में सराफा बाजार मौजूद है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम दुकान पर आते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है।