Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PunBus के कर्मियों ने की Punjab भर में हड़ताल, देखें वीडियो

Jalandhar News: PunBus के कर्मियों ने की Punjab भर में हड़ताल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: PunBus के कर्मियों ने की Punjab भर में हड़ताल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज दोपहर से पनबस के कच्चे मुलाजिमों ने हड़ताल की शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डिपो-1 के प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि वह लंबे समय में अपनी मांगो को लेकर प्रशासन से पूरा करने की अपील कर रहे है। लेकिन उनकी किलोमीटर स्कीम, कच्चे कर्मियों को पक्का करना और कर्मियों की रिहाई की मांग अभी भी लंबित है। ऐसे में आज पनबस के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

इसी के साथ कल दोपहर 12 बजे से पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा भी हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल अनिश्चित समय के लिए जारी रहेगी। वहीं बसों की हड़ताल को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डिपो प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि पंजाब भर में आज चल रही पनबस की बसों को वापिस डिपों में बुलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here