Home National Waterfall में नहाने दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, मौत

Waterfall में नहाने दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, मौत

0
Waterfall में नहाने दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, मौत

महेश्वरः सहस्रधारा जलप्रपात पर एक युवक के नर्मदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर ढूबने का मामला सामने आया है। वह अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। युवक की पहचान हरियाणा निवासी संजय (40) पिता सतवीर के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक, युवक वर्तमान में धार जिले के कानवन के पास बिलवाल गांव में फर्नीचर ठेकेदारी का काम करता था। बीती शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह अपने 2 दोस्तों के साथ सहस्रधारा घूमने आया था। नदी किनारे नहाते समय युवक गहरे पानी और तेज बहाव की ओर चला गया। पानी की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और महेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण मंगलवार को बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका था।

आज सुबह से खरगोन की एसडीआरएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है। युवक संजय के शव को नर्मदा में तैरते हुए एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 10 बजे बरामद किया। पुलिस द्वारा शव का मौके पर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here