Home Himachal>Una ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, घर से 13.862 किलो चूरा पोस्त बरामद

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, घर से 13.862 किलो चूरा पोस्त बरामद

0
ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, घर से 13.862 किलो चूरा पोस्त बरामद
ऊना सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के मकान से 13 किलो 862 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरां थड़ा में छापेमारी की। इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी गांव व डाकघर हीरां थड़ा, तहसील हरोली, जिला ऊना के मकान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से 13 किलो 862 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जिला पुलिस ऊना ने दोहराया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here