Home Breaking News|Punjab>Phagwara Phagwara News : युवक की मौत से फैली सनसनी, देखें वीडियो

Phagwara News : युवक की मौत से फैली सनसनी, देखें वीडियो

0
Phagwara News :  युवक की मौत से फैली सनसनी, देखें वीडियो

फगवाड़ा : वाल्मीकि मोहल्ला सुभाष नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान विशाल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक के रिश्तेदार ज्योति निवासी वाल्मीकि मोहल्ला फगवाड़ा ने बताया कि विशाल उनकी मासी का बेटा था और उनके घर आया हुआ था। विशाल पूरी रात घर नहीं लौटा और उन्हें अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली। ज्योति के अनुसार विशाल नशे का आदी था। इस मामले में स्थानीय निवासी धर्मवीर सेठी ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला चिट्टे (हेरोइन) से जुड़ा हुआ है।

एडवोकेट रिंपी गिल ने आरोप लगाया कि गौरव के घर में विशाल की मौत हुई है, वहां से चिट्टे की सप्लाई की जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों और चिट्टे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी सुभाष नगर में युवक की मौके हो गई है। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में पता चला कि मृतक दो दिन पहले फगवाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था और परिवार विशाल को कुछ समय पहले नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा चुका था। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। डॉक्टरों के स्पेशल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता चल सके कि मौत होने की वजह क्या है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here