Home Punjab>Amritsar Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार देखें वीडियो

Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार देखें वीडियो

0
Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार देखें वीडियो

अमृतसरः नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब तक पहुंचाने और फिर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30.045 किलो हेराइन बरामद की है।

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक कथित तस्कर के संपर्क में थे, जो दुबई से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तस्कर के निर्देशों पर तय स्थानों से नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे और उन्हें आगे वितरित करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। बरामद हेरोइन की मात्रा को देखते इसे हाल के समय की बड़ी सफलताओं में शामिल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here