प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देहरादून रोड की ओर से आ रहे थ्री-व्हीलर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे दूसरे थ्री-व्हीलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में बैठी सवारियां उछलकर सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद अंबाला रोड की ओर से आ रहा थ्री-व्हीलर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े चाय के खोखे में जा घुसा। वहीं दूसरा थ्री-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सीसीटीवी फुटेज में भी कई युवतियां सड़क पर गिरने के बाद खुद उठकर सुरक्षित स्थान की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में दोनों चालकों समेत कई सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। समय रहते वाहन रुक जाने और राहगीरों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।