कारीगर से 6 अंगूठियां लेकर आरोपी फरार
लुधियानाः जिले में आये दिन चोरी की वारदातेें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक सराफा बाजार से लुटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है लुटेरों ने कारीगर को अपने बातों में उलझाकर 6 अंगूठियां लेकर फरार हो गये। लुटेरे की सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना के बाद जब कारीगर को ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
दो दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात
न्यू सराफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब दो दिन पहले भी बाजार में इसी तरह की लूटपाट की वारदात हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में भारी चिंता और नाराजगी है।
कलकत्ता का रहने वाला है पीड़ित कारीगर
जानकारी के अनुसार जिस युवक के साथ यह घटना हुई, वह मूल रूप से कलकत्ता का रहने वाला है और आशा ज्वैलर्स में कारीगर के रूप में काम करता है। बदमाशों ने पहले उसे बातचीत में उलझाया और फिर मौका पाकर आभूषण लेकर फरार हो गए।
व्यापारियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद व्यापारियों और बाजार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।