Home Punjab>Jalandhar Jalandhar समेत सूबे के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न, देखें वीडियो

Jalandhar समेत सूबे के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न, देखें वीडियो

0
Jalandhar समेत सूबे के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न, देखें वीडियो

आंधी-तूफान ने मचाया कहर, एक व्यक्ति की मौत

चंडीगढ़ः सूबे में देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद अमृतसर, जालंधर, मानसा, कपूरथला और मोगा में तेज बारिश हुई। अमृतसर में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। वहीं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले मोहाली में सुबह तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में आंधी के साथ ओले भी गिरे।

खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
12 जून: राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगह झोंकों में हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
13 जून: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर (रोपड़), पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
14 जून: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर (रोपड़), पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

इन जिलों में आंधी और बिजली का अलर्ट
सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतू, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंह वाला, रायकोट, जगराओं, कपूरथला, जालंधर-2, बाबा बकाला, अमृतसर-1, अमृतसर-2, बटाला, अजनाला, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here