Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पॉश इलाके में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

Jalandhar News: पॉश इलाके में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पॉश इलाके में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के जेपी नगर में स्थित एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। लोगों आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
इलाके के पार्षद ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने कॉल करके बताया था कि गली के घर में बने गोदाम में आग लगी है।

जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को कॉल कर इलाक़े की बिजली को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने में जुट गई। उन्होंने कहा कि घर में कोई नहीं रहता था और उन्हें पता चला कि घर को गोदाम बनाया हुआ था गनीमत रही की कोई हादसा के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here