ज्वेलर्स की दुकान से वायरल हुआ वीडियो
मामला पटना की दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास मौजूद मां वैष्णव ज्वेलर्स का है। घटना का 13 जून की बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है जिसका वीडियो तब सामने आया है। दो युवतियां कस्टमर बनकर दुनकान में दाखिल हुई। पहले उन्होंने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा है।जब दुकानदार राजेश कुमार जेवर दिखाने में व्यस्त थे। तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया है। आरोप है कि युवतियों का मकसद दुकानदार को असहाय बनाकर जेवर लेकर फरार होना था लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया है। पेपर स्प्रे के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया है। उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया है। दुकानदार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई है। इसी दौरान लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है। भीड़ का गुस्सा भी फूट पड़ा और एक महिला ने एक युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी पिठाई कर दी है। बाद में अन्य लोगों ने दोनों को घेर लिया है।