Home Himachal>Una मोरल पुलिसिंग करने वालों पर ऊना पुलिस सख्त, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई

मोरल पुलिसिंग करने वालों पर ऊना पुलिस सख्त, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई

0
मोरल पुलिसिंग करने वालों पर ऊना पुलिस सख्त, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा तथाकथित “मोरल पुलिसिंग” करना और कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि समाज में शांति और कानून का राज बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और स्वयं कार्रवाई करने से बचें।
पुलिस के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ लोग और समूह कथित तौर पर मोरल पुलिसिंग करते हुए तथा लोगों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने ऐसे कृत्यों को पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने, लोगों को डराने-धमकाने या सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिला पुलिस ऊना ने दोहराया कि किसी भी विवाद या संदिग्ध मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है और कानून लागू करने का अधिकार केवल संबंधित एजेंसियों को है। पुलिस ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here