47 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मृतक तोता अपने दोस्त के साथ गली से गुजर रहा था। तभी बदमाश वहां पहुंचे और आते ही दोनों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए तोता भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसके सिर और छाती पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। महज 15 सेकेंड में उस पर 8 वार किए गए। इसके बावजूद तोता किसी तरह उठकर दोबारा भागने लगा, लेकिन आगे जाकर अन्य बदमाशों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद सभी बदमास उस पर लगातार वार करते रहे। फुटेज में तोता पर 16 से अधिक वार होते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और उस पर वार करते रहे। जब बदमाशों को यकीन हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है, तब वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक पर तेजधार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। वह बचने के लिए दौड़ा। लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिराकर उसे तेजधार हथियार से वार किए। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। जांच अधिकारी मृतक और घायल युवक के पुराने विवादों की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस परिवार और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।View this post on Instagram