Home National Google Map के कारण हादसा, नाले में कार गिरने से दरवाजे हुए लॉक, फंसे रहे लोग, देखें वीडियो

Google Map के कारण हादसा, नाले में कार गिरने से दरवाजे हुए लॉक, फंसे रहे लोग, देखें वीडियो

0
Google Map के कारण हादसा, नाले में कार गिरने से दरवाजे हुए लॉक, फंसे रहे लोग, देखें वीडियो

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक परिवार गूगल मैप के कारण हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। दरअसल, कार में सवार परिवार शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के बताए रास्ते में चलते-चलते नाले में कार जा पहुंची। कार में फंसे परिवार के सदस्यों का करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। दरअसल, गूगल मैप के भरोसे परिवार कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान कार नाले में गिर गई। घटना के दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए और 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक परिवार के चारों 4 लोग कार में फंसे रहे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दरअसल, हापुड़ नगर के शामनगर इलाके में दादरी से मेरठ के किठौर जा रहा एक परिवार गूगल मैप फॉलो कर रहा था। रास्ते में पानी भरा होने के बावजूद परिवार को लगा कि गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन कार नाले में उतर गई और वहीं फंस गई। कार में एक ही परिवार के 4 सदस्य और बच्चे सवार थे, जो बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार चालक साहिल ने बताया कि “हम लोग दादरी से किठौर शादी में जा रहे थे। गूगल मैप का रास्ता फॉलो कर रहे थे। यहां पानी भरा हुआ था, हमें लगा गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन गाड़ी बीच में ही फंस गई। हमने मदद के लिए कॉल किया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।” रेस्क्यू टीम के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार गूगल मैप के जरिए गलत रास्ते पर पहुंच गया था। फिलहाल गाड़ी को भी नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, रेस्क्यू अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि शामनगर में एक गाड़ी नाले में फंसी हुई है। टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here