Home National Pakistan में मची चीख-पुकारः एयरफोर्स का विमान सड़क पर हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत

Pakistan में मची चीख-पुकारः एयरफोर्स का विमान सड़क पर हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत

0
Pakistan में मची चीख-पुकारः एयरफोर्स का विमान सड़क पर हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत

पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अचानक एयरफोर्स का विमान सड़क पर क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में दो पायलटों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि पास में गुजर रहे 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
पाकिस्तान में हादसे के बाद अफरा मच गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

आपको बता दें पाकिस्तान एयरफोर्स के इस ट्रेनी विमान ने अपनी नियमित ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उड़ान के बीच में ही विमान में अचानक कोई गंभीर तकनीकी समस्या आ गई। देखते ही देखते यह विमान अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे मरदान इलाके की एक सड़क पर जा गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में एक जोरदार धमाका हुआ और वह धू-धू कर जलने लगा। चश्मदीदों का कहना है कि क्रैश के तुरंत बाद मौके से काले धुएं का एक विशाल गुबार आसमान की तरफ उठता दिखाई दिया और विमान के परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए।

हादसा इतना भीषण था कि जान गंवाने वाले दोनों पायलटों के शव सड़क पर बिखर गए। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दर्दनाक हादसे और इसमें हुई मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। जान गंवाने वाले दोनों पायलटों की पहचान कैप्टन कासिम और कैप्टन तलहा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और सड़क पर घायल पड़े तीनों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तान एयर फोर्स ने इस क्रैश की असल वजह का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here