Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: केजरीवाल का दावा- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं, 10,000 नशा तस्कर सलाखों के पीछे डाले गए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: केजरीवाल का दावा- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं, 10,000 नशा तस्कर सलाखों के पीछे डाले गए

Mahabir
Last updated: May 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नारंगवाल (लुधियाना)। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम की सराहना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का समकालीन भारतीय इतिहास में कोई और मेल नहीं है। नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के अभिशाप के कारण कई परिवारों को दुखों का सामना करना पड़ा है और राज्य की पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं।

Contents
  • नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते
  • 10,000 नशा तस्कर पकड़े गए
  • राज्य सरकार ने नशों के दैत्य को नकेल कसी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों की समस्या को जड़ से उखाड़ने के लिए सराहनीय काम कर रही है और नशों के विरुद्ध इस जंग का देश भर में कोई सानी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग आज मुख्यमंत्री की सराहना कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अनुकरणीय काम किए जा रहे हैं। नशों के खिलाफ जंग में पंजाबियों से पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि तीन करोड़ पंजाबी नशों के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो 24 घंटों में नशों की समस्या का सफाया कर दिया जाएगा।

नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते

उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते और वे जमीन के नीचे समा जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न सिर्फ नशा सप्लाई लाइनों को तोड़ा गया, बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है और इस समस्या का हल आम आदमी के सक्रिय सहयोग से ही किया जा सकता है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ नशों की तस्करी को रोकने की दोहरी नीति अपना रही है और दूसरी तरफ इस खतरे से निपटने के लिए युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही नशों की जकड़ से निकलकर देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना समय की जरूरत है कि पंजाब दुनिया भर में चमकता रहे और हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करता रहे।

10,000 नशा तस्कर पकड़े गए

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशों के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जो गांव नशों का केंद्र थे, वे राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण अब नशा मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशा तस्करों को राज्य में संरक्षण मिलता था, जबकि अब 10,000 नशा तस्कर पकड़े गए हैं, जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों में बैठकें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार हर गांव में एक स्टेडियम का निर्माण करेगी और राज्य में खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए राज्य के 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही राज्य में युवाओं को 54000 के करीब नौकरियां दी जा चुकी हैं और अब हर गांव में युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई गई है।

राज्य सरकार ने नशों के दैत्य को नकेल कसी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के दैत्य को नकेल कसी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब जल्द ही इसका खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा राज्य के हर गांव और कस्बे में जाकर लोगों को नशों के विरुद्ध जंग में शामिल करेगी ताकि पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब न सिर्फ नशा मुक्त होगा, बल्कि देश का अग्रणी राज्य होगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्री नशा तस्करों का संरक्षण करते थे और यहां तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटल तक के नशीले पदार्थ भी जब्त किए जा रहे हैं और सख्त सजाएं दी जा रही हैं ताकि यह दूसरों को तस्करी में आने से रोके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशे के सौदागरों को ढाल बनाया जाता था, उसके उलट अब इन खौफनाक अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब वासियों से पार्टी स्तर से ऊपर उठकर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का साथ देने की अपील, कहा – नशा तस्करों के विरुद्ध जारी रहेगी बुलडोजर मुहिम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.