Home Mohali Punjab News: घर से AC लेकर चोर फरार, मालिक ने ऑटो का किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: घर से AC लेकर चोर फरार, मालिक ने ऑटो का किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर से AC लेकर चोर फरार, मालिक ने ऑटो का किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में टेंट हाउस का काम करने वाले कारोबारी भल्ला के घर से एसी चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि घटना बुधवार की है। दरअसल, चोर घर से एसी निकालकर ऑटो में रखकर ले गए। इस दौरान जैसे ही घटना के बारे में कारोबारी को पता चला तो उसने उन्हें रोकने के लिए पीछा भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाया। इस घटना के दौरान कारोबारी ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया और तुरंत थाने में घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के अनुसार पीले और ग्रीन रंग के एक ऑटो में दो व्यक्ति घर के बाहर रुके। फिर वे घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वे घर के हॉल तक गए। उन्होंने घर के अंदर के सामान का जायजा लिया, लेकिन उन्हें तुरंत चुराने लायक कोई चीज नहीं लगी। ऐसे में उन्होंने घर के नीचे सीढ़ियों के पास लगे एसी को खोलने की योजना पर काम शुरू किया।

वे बड़ी तेजी से एसी की कैबिनेट खोलने लगे। इतने में घर का मालिक, जो पहले बाथरूम गया था बाहर निकल आया। ऐसे में उन्हें संदेह हो गया कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए वे एसी लेकर घर से बाहर फरार हो गए। जांच में पता चला कि उन्होंने चोरी किया गया एसी कबाड़ी को हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी तक भी पहुंच बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि चोर ने चंडीगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एक इलाके में उन्होंने एसी बेचा था। पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। पता चला है कि एक सफाई कर्मचारी ने रेकी कर उन्हें इसकी सूचना दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here