LudhianaPunjab News: नाबालिग लड़की के लापता होने के 10 दिन बाद भी...

Punjab News: नाबालिग लड़की के लापता होने के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, देखें वीडियो

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लुधियानाः जिले के प्रीतम नगर में पिछले कुछ दिनों से लापता हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को अब तक लड़की का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी और लड़की के न मिलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। माता-पिता ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी बेटी वापस दिलाई जाए। जानकारी मुताबिक, लुधियाना के प्रीतम नगर से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। घटना के बाद लड़की के पिता विनोद कुमार ने शिलू कुमार पर उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब इस घटना को करीब 10 से 12 दिन हो गए हैं परन्तु पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। परिवार ने पुलिस पर उनकी गुहार न सुनने के आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने बताया कि वह रोज थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। हम रोज 3 से 4 घंटे थाने के बाहर बैठ के जाते हैं लेकिन पुलिस की ओर से आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है। लड़की की मां कुंती देवी ने रोते हुए बताया कि उनकी लड़की ऐसी नहीं हैं कि अपनी मां को कुछ न बताए। उन्होंने कहा कि जरूर हमारी लड़की को कोई जबरदस्ती साथ ले गया है। इसलिए इस बात की तफ्दीश होनी चाहिए और हमें हमारी लड़की वापिस दिलवाई जाए। इस दौरान परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। वहीं दूसरी और थाना इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि शीलू पर लड़की को भगाने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। उनके फोन भी ट्रेस पर लगाए हुए हैं। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...