JalandharJalandhar News: नशे में धुत युवक ने Clinic कर्मचारियों पर की फायरिंग,...

Jalandhar News: नशे में धुत युवक ने Clinic कर्मचारियों पर की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः मिट्ठापुर में डाक्टर के क्लीनिक पर काम करने वाले दो युवकों पर गोलियां चलाने के मामले में जालंधर हाइट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मामले में सनी सहोता निवासी सतनाम नगर को नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। गोली चलाने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो उस में आरोपित कैद हो गया था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त यवक ने कुछ समय पहले ही लाइसेंसी रिवाल्वर लिया था। शिकायत करने वाले संदीप और गौरव जब किसी को लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर सन्नी सहोता भी मौजूद था। वो नशे में था और रिवाल्वर के साथ खड़ा था। जब दोनों ने उससे बात की तो उसने तैश में आकर रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिए। पीड़ितों का कहना था कि उनकी कोई रंजिश नहीं थी बस बिना किसी बात के गुस्सा कर उसने गोलियां चलाई। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

वीरवार रात को गढ़ा में डा. बीके गुप्ता के क्लीनिक पर कंपाउंडर का काम करने वाले गौरव और उसके साथी संदीप ने बताया था कि वह क्लीनिक पर काम करते हैं। वीरवार रात करीब आठ बजे डाक्टर के भतीजे राहुल ने उससे कहा कि मिट्ट्ठापुर में उसके किसी जानकार का जन्मदिन है तो वह उसे छोड़ आए। साथ ही कहा कि रात 9 बजे वह उसे लेने आ जाए। जब रात 9:15 बजे लेने गए और मौके पर पहुंच कर राहुल को फोन करके कहा कि वह उसे लेने आ गए हैं। इससे पहले को राहुल बाहर आता, एक युवक बाहर आया जो नशे में धुत था। उसने आते ही उन पर रिवाल्वर तान दी। राहुल ने उसकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया, जिसके चलते उसके साथ आया युवक वहां से भागा। वह भी भागने लगा तो उस युवक ने तीन फायर कर दिए। वह भो किस तरह वहां से भाग कर आया और पुलिस को सूचित किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...