Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार, एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर, देखें वीडियो

Punjab News: ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार, एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर, देखें वीडियो

0
Punjab News: ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार, एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लूट की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12-13 जून की दरमियानी रात प्रताप चौक के पास स्थित एटीएम को निशाना बनाया था। वारदात से पहले दोनों ने दिन के समय एटीएम की रैकी की और रात को घटना को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने बिना गैस कटर या किसी विशेष उपकरण के एटीएम का लॉक खोलकर करीब 17 लाख 98 हजार रुपए चुरा लिए थे। घटना के बाद दोनों ट्रेन से उत्तर प्रदेश के लखनऊ भाग गए थे।

थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 24 और 19 वर्ष है। दोनों वर्तमान में लुधियाना में रह रहे थे। पहले आरोपी की पहचान सुदांशु महाजन निवासी गांव आलोवाल कपूरथला के रूप में हुई है। वह फिलहाल गली नंबर 3 गढ़वाली मंदिर के नजदीक एसएएस नगर, ढोलेवाल में किराये के मकान में रह रहा था।

दूसरे आरोपी की पहचान वसीम खान उर्फ मोटू (19) निवासी गांव बेनीपुर बलदेव थाना गौरीगंज जिला अमेठी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गली नंबर 21 राम नगर ढोलेवाल थाना डिवीजन नंबर-6 लुधियाना में किराए पर रह रहा था। आरोपी वसीम ने अपनी बहन की शादी करनी थी। वहीं आरोपी सुदांशू महाजन ने घर खरीदना था, जिस कारण इन्होंने इस लूटकांड को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने पैसे लूटने के बाद आपस में बांटे। फिर लुधियाना रेलवे स्टेशन के जरिए लखनऊ पहुंच गए।

कुछ दिन लखनऊ में बदमाशों ने पैसों से मस्ती की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर काबू कर लिया। इस केस में बैंक प्रबंधकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिस जगह यह वारदात हुई है उस एटीएम में कोई सुरक्षा कर्मी तक तैनात नहीं किया हुआ। वारदात के बाद घटना स्थल पर कोई हूटर तक नहीं बजा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here