Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 100 किमी तेज रफ्तार कार का कहर, 15 फीट दूर जाकर गिरे 2 लोग, देखें वीडियो

Punjab News: 100 किमी तेज रफ्तार कार का कहर, 15 फीट दूर जाकर गिरे 2 लोग, देखें वीडियो

0
Punjab News: 100 किमी तेज रफ्तार कार का कहर, 15 फीट दूर जाकर गिरे 2 लोग, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के धर्मपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां 100 किमी की रफ्तार कार चालक ने सड़क पर चल रहे 2 लोगों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए लोग 15 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में एक की बाजू पर चोट आई है, जबकि दूसरे के टांके लगे हैं। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, शुक्रवार रात 8 बजे मनू नामक व्यक्ति ने अपनी जेन कार नीला झंडा रोड स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर धुलने के लिए दी थी। कार की धुलाई के बाद वहां कुछ नाबालिग खड़े थे।

आरोप है कि सर्विस स्टेशन मालिक ने लापरवाही बरतते हुए कार की चाबी उन लड़कों को दे दी और गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा। कार चलाने वाले लड़कों की उम्र 16 साल से भी कम है। साइकिल सवार घायल अजय (21) ने हादसे के बाद बताया कि वह काम से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह साइकिल से सड़क पार करने लगा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जेन कार के ड्राइवर ने मुझे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैं हवा में उड़ गया। मेरी कमर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दुकानदार खुर्शीद आलम (46) ने बताया कि टिब्बा रोड का रहने वाला हूं और नीला झंडा रोड पर उसकी दुकान है। कार सवार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। उसने पहले साइकिल सवार अजय को टक्कर मारी और फिर मुझे चपेट में ले लिया। घटना में सिर पर गहरी चोट आई है। डॉक्टर ने 3 से 5 टांके लगाए हैं। हादसा इतनी जल्दी हुआ कि मैं कार सवारों की पहचान नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार, हादसे वाली कार वाशिंग सेंटर पर आई थी।

वाशिंग सेंटर मालिक ने दो नाबालिगों को कार साइड लगाने को दे दी। तभी दोनों कार को बीच बाजार घुमाने ले गए। एक नाबालिग ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। तभी ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here