Home Breaking News|National आतंकी हमलाः रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाए गाड़ियों के परखच्चे; 7 की मौत, देखें वीडियो

आतंकी हमलाः रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाए गाड़ियों के परखच्चे; 7 की मौत, देखें वीडियो

0
आतंकी हमलाः रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाए गाड़ियों के परखच्चे; 7 की मौत, देखें वीडियो
पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में दो धमाके होने की खबर सामने आई है। जिसमें गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर घायल हुए है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के अनुसार आतंकियों ने रिमोट-कंट्रोल से दो धमाके किए है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में धमाकों से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन धमाकों को कायराना आतंकी हमला करार दिया है। बन्नू के वजीर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अर्ध-जनजातीय और पहाड़ी इलाके मरका बेरा में ये घटना घटी है। बन्नू के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर यासिर अफरीदी ने इस बात की पुष्टि की है कि इन दो धमाकों में सात लोगों की जान गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि फांग मूसा खेल इलाके में ब्लास्ट के जरिए दो वाहनों को टारगेट किया गया। डैटसन का एक प्राइवेट वाहन यात्रियों को लेकर डोमेल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया। इस जोरदार धमाके में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब पहले धमाके के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा ब्लास्ट हुआ। इसमें दूसरे वाहन के भी परखच्चे उड़ गए और 2 अन्य लोगों ने जान गंवा दी। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मोर्चा संभाला और शवों व घायलों को डोमेल रूरल हेल्थ सेंटर और खलीफा गुल नवाज टीचिंग अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि इलाके में और भी विस्फोटक उपकरण छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here