Home National फोटो खींचते समय खाई में गिरने से युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

फोटो खींचते समय खाई में गिरने से युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

0
फोटो खींचते समय खाई में गिरने से युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले के शानदार नज़ारे के बीच तस्वीरें खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ किले पर पहुंचकर विशेष अवसर का जश्न मनाने का निर्णय लिया था। लेकिन अचानक तेज हवाओं ने उसकी यात्रा को त्रासदी में बदल दिया। वह फोटो खींचते वक्त अपना बैलेंस खो बैठा और 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।

केतन का परिवार इस समय सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा है। उसकी शादी नवंबर में तय थी और राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य पैलेस बुक किया गया था। इस हादसे ने न केवल केतन के परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना के समय केतान अपनी मंगेतर और दो करीबी दोस्तों के साथ था, जो उसकी पत्नी का जन्मदिन मनाने आए थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त लोहगढ़ किले पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे केतन का संतुलन बिगड़ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। लोहगढ़ किला एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यहां पर पर्यटकों की संख्या मानसून के दौरान काफी बढ़ जाती है।

लोहगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज का एक महत्वपूर्ण किला है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में से एक है, जिनको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। इस किले का इतिहास और इसकी भव्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, लेकिन यहां की ऊंचाई और जंगली क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से ध्यान देने की जरूरत है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि हर यात्रा से पहले सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक और गंभीर हादसा हुआ, जहां एक कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान गई। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की, जिससे घटना की जानकारी मिली। ऐसे हादसे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here