Home Punjab>Jalandhar Jalandhar पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन, बोले-वीरों की भूमि Punjab, बंगाल की तरह यहां भी बनेगी भाजपा की सरकार, देखें वीडियो

Jalandhar पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन, बोले-वीरों की भूमि Punjab, बंगाल की तरह यहां भी बनेगी भाजपा की सरकार, देखें वीडियो

0
Jalandhar पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन, बोले-वीरों की भूमि Punjab, बंगाल की तरह यहां भी बनेगी भाजपा की  सरकार, देखें वीडियो

जालंधर. ENS: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 3 दिन के पंजाब दौरे पर है। आज अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर नतमस्तक होने के बाद वह देर रात जालंधर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। शनिवार शाम को करीब 7 बजे से ही चौक पर पार्टी लीडर और वर्करों की भीड़ जमा हो गई। नितिन नवीन के स्वागत के बाद भगवान वाल्मीकि चौक तक रोड शो निकला गया।

इस मौके भाजपा जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, ट्रेड सेल के कनवीनर रविदर धीर, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ सहित वर्कर मौजूद थे। देर रात 10 बजे नीतिन नबीन मीडिया के सामने आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब वीरों की धरती है।

पंजाब के लोगों ने शहादत देकर देश की रक्षा की है। पंजाब के गुरुओं की बाणी ने देश की संस्कृति की आत्मा को खास संदेश दिया और देश को एकजुट किया है। गुरुओं की पवित्र भूमि पंजाब कहीं ना कहीं भारतीय सैनिकों की भी भूमि है और भारतीय शहीदों की भी वीर भूमि है। ऐसे में वीर भूमि पर आकर वह नतमस्तक हो रहे हैं। आज पंजाब दौरे के दौरान उन्हें लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आई है ठीक उसी तरह पंजाब में भी भाजपा बहुमत से जीत हासिल कर सत्ता में आएंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here