Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: NEET री-एग्जामः सेंट्ररों में पहुंचे Student, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में होगी परीक्षा, देखें वीडियो

Jalandhar News: NEET री-एग्जामः सेंट्ररों में पहुंचे Student, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में होगी परीक्षा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: NEET री-एग्जामः सेंट्ररों में पहुंचे Student, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में होगी परीक्षा, देखें वीडियो
जालंधरः पंजाब-चंडीगढ़ में 28 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स आज NEET री-एग्जाम देंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिस्टम को फुलप्रूफ बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। पंजाब के 16 जिलों में 170 के करीब और चंडीगढ़ में 7 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इन सेंटरों में स्टूडेंट्स की एंट्री शुरू हो गई है। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बाद उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। NTA ने सिस्टम को फुलप्रूफ बनाने के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं की। स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड पर ही उन्हें सेंटर का नाम दिया गया। सेंटर्स की लिस्ट वेबसाइट पर जारी नहीं की गई। खास बात यह है कि इस बार एग्जाम के लिए डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अफसर बनाया गया है। यानी एग्जाम DC की देखरेख में होगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के साथ साथ CRPF को सौंपी गई है। एग्जाम सामग्री को कस्टोडियन बैंक से एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है और हर वाहन को पुलिस व CRPF के जवान एस्कॉर्ट कर ले जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने के लिए रेलवे ने पंजाब में 4 स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं और राज्य सरकार ने बसों में स्टूडेंट्स का किराया फ्री किया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को डेढ़ बजे से पहले एग्जाम सेंटर्स पर रिपोर्ट करना होगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here