जानकारी के अनुसार बीएमडब्लयू कार हादसे से पहले 250kmph तक की रफ्तार से चलाते रिकॉर्डिंग की गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कार का इंजन 30 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं कार भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर एक्सप्रेस-वे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपए का एक बिल मिला है। एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद बैरिकेड से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी। हादसे के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि मैं शनिवार देर रात टहल रहा था, तभी 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में पास से गुजरी। तीसरी बार में टक्कर की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था।View this post on Instagram