कतर गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
कतर की सरकार कंपनी कतरएनजी के अनुसार एक्सपोर्ट टर्मिनल में काम के दौरान रविवार रात बरजान गैस सप्लाई प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई है। टर्मिनल हुए धमाके के चलते होने वाले नुकसान की अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन कतर के गृह मंत्रालय ने बाद में हादसे में घायलों होने वालों का आंकड़ा जारी किया है।कतर दुनिया के टॉप नैचुरल गैस उत्पादकों में से एक है। ऐसे में यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस बड़े धमाके का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। उधर ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के चलते कतर अपने सप्लायर को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था जिसके चलते कतर ने अपने उत्पादन बंद कर दिया था।The total number of injured persons in the incident that occurred at a factory in Ras Laffan Industrial City has reached (54). The Qatar International Search and Rescue Group of the Internal Security Force (Lekhwiya), in cooperation with Civil Defence teams, is conducting search…
— Ministry of Interior – Qatar (@MOI_QatarEn) June 22, 2026