Home Punjab>Amritsar Punjab News: शनिवार को भगवान शिव के भजनों की धूम मचाएंगे गायक हंस राज रघुवंशी, देखें वीडियो

Punjab News: शनिवार को भगवान शिव के भजनों की धूम मचाएंगे गायक हंस राज रघुवंशी, देखें वीडियो

0
Punjab News: शनिवार को भगवान शिव के भजनों की धूम मचाएंगे गायक हंस राज रघुवंशी, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से भजन गायक हंस राज रघुवंशी कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे है। इससे पहले वह जालंधर में भगवान शिव के भजनों की धूम मचा चुके है। पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार ने ने सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 27 जून को अमृतसर में आयोजित किए जा रहे विशेष धार्मिक कार्यक्रम एक शाम भगवान शिव के नाम से संबंधित जानकारी साझा की। आप नेता ने कहा कि सनातन धर्म हमारे जीवन का आधार है और यह हमारी विरासत और संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह अपने पुरखों से मिले सनातन संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचा सके। इस उद्देश्य के लिए समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी अपने धार्मिक विरसे से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि 27 जून को शाम 6:30 बजे के रणजीत एवेन्यू में एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की महिमा, भजन गायन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से संगतों को जोड़ा जाएगा।

आप नेता ने कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक हंस राज रघुवंशी इस मौके पर विशेष रूप से शामिल होंगे और भगवान शिव की महिमा में भजनों की प्रस्तुति करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और अमृतसर वासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतसर एक धार्मिक और आध्यात्मिक शहर है, जहां लोगों की धार्मिक भावनाएं बहुत प्रबल हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि भगवान शिव में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के नेता और अन्य प्रतिष्ठित सज्जन भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here