Home Haryana रिश्वत लेती महिला ASI गिरफ्तार, बिचौलिया भी काबू

रिश्वत लेती महिला ASI गिरफ्तार, बिचौलिया भी काबू

0
रिश्वत लेती महिला ASI गिरफ्तार, बिचौलिया भी काबू

फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू किया है। उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी दबोचा है। एएसआई तलविंद्र कौर पिछले एक साल से भटटू थाने में कार्यरत थी। मंगलवार दोपहर को वह थाने में ही थी और महिला सेल में बतौर आईओ तैनात थी। उस समय थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी बाहर गए थे। इसी दौरान एसीबी की टीम पहुंची और उसे 35 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसी के साथ कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी दबोच लिया। एसीबी के अनुसार, मामला लड़की से जुड़ा था, जिसमें समझौता हो गया था।

इसके बावजूद जांच अधिकारी पुलिस कर्मी 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी। बाद में डील 35 हजार रुपए में हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी। इसी दौरान एएसआई ने संकेत दिए थे कि मामला निपटाने के लिए कस्तूरी देवी से मिल लेना, उसको सबकुछ बता दिया है। एसीबी के मुताबिक कस्तूरी देवी का पुलिस महकमे से कुछ लेना-देना नहीं है, वो प्राइवेट पर्सन है। बावजूद उसके एएसआई ने उसे बिचौलिया बनाया था। बिचौलिये ने ही पहले पैसे लिए थे, जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। बता दें कि सोमवार (22 जून) को भी टोहाना सदर थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र को भी एसीबी ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

SI ने रोडवेज के फर्जी पास मामले में पकड़े राहुल के मामले को निपटाने के नाम पर उनके घर जाकर 72 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी टीम के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कस्तूरी देवी से कहा, उसके पास दो लाख रुपए नहीं है। फिर 35 हजार में डील तय हुई। शिकायत के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है, जो उसने टीम को सौंपी। इसके बाद टीम ने एएसआई और बिचौलिया महिला को अरेस्ट करने के लिए जाल बिछाया। एसीबी टीम भट्‌टू थाने पहुंची, जहां शिकायतकर्ता को भी पंचायत के लिए बुलाया गया था। पंचायत के बाद लेडी एएसआई तलविंद्र कौर ने शिकायतकर्ता से कहा, आप कस्तूरी देवी से मिल लेना, मैंने इसको बता दिया है। कस्तूरी के पास पहले पैसे गए और बाद में एएसआई के पास गए। इसी दौरान दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here