Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: रिश्वत लेने के आरोप में Inspector और Junior Auditor काबू

Jalandhar News: रिश्वत लेने के आरोप में Inspector और Junior Auditor काबू

0
Jalandhar News: रिश्वत लेने के आरोप में Inspector और Junior Auditor काबू

जालंधरः विजिलेंस ब्यूरो ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात इंस्पेक्टर रजनीश रामपाल तथा जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जालंधर कार्यालय में तैनात जूनियर ऑडिटर मानव भनोट को खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के भंडारण को पूरा करने संबंधी कार्य में रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर चीमा मंडी, तहसील सुनाम, जिला संगरूर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई हैं।

शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी रजनीश रामपाल ने शिकायतकर्ता के शैलर में धान के भंडारण कार्य को पूरा करने के लिए पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये रिश्वत ली थी और बाद में गुरविंदर सिंह, एएफएसओ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, भोगपुर के नाम पर दूसरी किस्त के रूप में 20,000 रुपये और लिए थे।

आरोपी मानव भनोट, जूनियर ऑडिटर ने शिकायतकर्ता से अपने लिए तथा नरेंद्र सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य,  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,  जालंधर के नाम पर शिकायतकर्ता के शैलर में धान के भंडारण कार्य को पूरा करने के लिए 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा तैयार की गई वीडियो रिकॉर्डिंग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है।

इस मामले में उक्त आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान अन्य संदिग्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here