Home Himachal>Una डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत 

0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत 

ऊना सुशील पंडित : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन समर्पित किया और उनके आदर्श आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। सोमवार को लोअर बसाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीरेंद्र कंवर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र कंवर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण तथा वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुटलैहड़ में जन-जागरण अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोअर बसाल के प्रधान श्री प्रमोद (मोनू), उपप्रधान श्री श्याम कुमार, तियूडी पंचायत के प्रधान प्रमोद कुमार, बदोली पंचायत के प्रधान रजत, लोअर बसाल के सभी वार्ड सदस्य, अशोक कुमार, डेरा बाबा रुद्रानन्द सेवा समिति के महामंत्री दिलबाग, यशपाल, संजीव, सुरजीत, गुरदयाल, प्रीतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा जन-जागरण अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here