Home Business शेयर में लौटी रौनक, तेजी के साथ खुला बाजार

शेयर में लौटी रौनक, तेजी के साथ खुला बाजार

0
शेयर में लौटी रौनक, तेजी के साथ खुला बाजार

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 30 अंक या 0.13% बढ़कर 23,854 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 143 अंक या 0.19% बढ़कर 76,344 पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के शीर्ष 5 लाभ कमाने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज लैब, अडानी एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस शामिल थे।

24 जून के कारोबारी सत्र में इंफोसिस, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन, होनासा कंज्यूमर, राशि पेरिफेरल्स, इमैजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट, वेदांता, डेल्हीवरी, डीपी वायर्स और क्ले क्राफ्ट इंडिया जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड के शेयर को लेकर पॉज़िटिव बनी हुई है, और वेदांता एल्युमीनियम के लिए “आउटपरफॉर्म” रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि एल्युमीनियम के लिए अच्छा मार्केट साइकल, ऑपरेशनल ग्रोथ की संभावनाएं और लागत के मामले में बेहतर होती कॉम्पिटिटिवनेस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here