Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नव-विवाहित दंपति ने की आत्महत्या, 4 महीने पर हुई थी Love Marriage, चौकाने वाली वजह आई सामने

Punjab News: नव-विवाहित दंपति ने की आत्महत्या, 4 महीने पर हुई थी Love Marriage, चौकाने वाली वजह आई सामने

0
Punjab News: नव-विवाहित दंपति ने की आत्महत्या, 4 महीने पर हुई थी Love Marriage, चौकाने वाली वजह आई सामने

लुधियानाः खन्ना के नज़दीकी गांव बूथगढ़ में एक नव-विवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि एक महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण पहले युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि कुछ समय बाद पति की मौत का सदमा सह न पाने के कारण उसकी पत्नी ने भी ज़हरीली दवा खाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय गुरकर्मदीप सिंह निवासी गांव बूथगढ़ और उसकी पत्नी 23 वर्षीय जैसमीन नागरा के रूप में हुई है।

दोनों का करीब 4 महीने पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार गुरकर्मदीप सिंह आर्किटेक्ट था। पुलिस को दिए बयानों में मृतक की माता सिंदरपाल कौर ने आरोप लगाया कि उनके गाँव की नवजोत कौर उर्फ दीप नामक महिला की शादी से पहले ही उनके बेटे के साथ दोस्ती थी। शादी के बाद नवजोत कौर ने उनके बेटे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिवार का दावा है कि वह लगातार पैसे की मांग करती थी, मानसिक दबाव बनाती थी और घर आकर कलह करती रहती थी।

परिवार के अनुसार इस तंग-प्रदर्शनी से दुखी होकर गुरकर्मदीप सिंह ने घर में रखी ज़हरीली दवा निगल ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी जैसमीन नागरा गहरे सदमे में चली गई और उसने भी ज़हर पी लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक की माता के बयानों के आधार पर नवजोत कौर उर्फ दीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई चरंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ चार महीने पहले हुआ प्रेम विवाह और दूसरी तरफ अब पति-पत्नी की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामले के पीछे असल हालात क्या थे और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here