ऊनाBसुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने 23 जून को सनौली क्षेत्र में एक टीननुमा शेड में छापेमारी के दौरान करण निवासी वनगढ़ के कब्जे से 1,030 रुपये की नकदी और दड़ा सट्टा संबंधी पर्चियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।