Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, पुलिस के दावों की खुली पोल, नहीं रूक रही वारदातें, देखें वीडियो

Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, पुलिस के दावों की खुली पोल, नहीं रूक रही वारदातें, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, पुलिस के दावों की खुली पोल, नहीं रूक रही वारदातें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में स्नेचिंग का वारदाते लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला वेस्ट हलके की चोपड़ा कॉलोनी से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार 2 स्नेचर फरार हो गए। इस स्नेचिंग की वारदात के साथ पुलिस के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, बीते दिन ही पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने क्राइम को कंट्रोल में होने के दावे किए थे।

वहीं आज दोपहर को पैदल जा रही महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार है और दूसरा व्यक्ति मुंह ढककर पैदल महिला के पीछे जाता है और कानों की बालियां छीनकर साथी के साथ फरार हो जाता है। इस दौरान महिला शोर मचाती है तो एक एक्टिवा सवार रूकता है और स्नेचरों को काबू करने लिए आवाज लगाना शुरू कर देता है, लेकिन दोनों स्नेचर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए अमन सचदेवा ने कहा कि कालोनी के गेट के पास करियाने की दुकान पर माता सामान लेने गए थे। इस दौरान बाइक सवार के साथ व्यक्ति पैदल आया और माता की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना को अंजाम दोपहर 12.41 बजे हुई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना को लेकर वह पुलिस की कार्रगुजारी से नाखुश है। दरअसल, पीड़ित ने 112 पर शिकायत दी तो उन्होंने कहा कि घटना एक घंटा पुरानी है, ऐसे में वह थाने में जाकर शिकायत दें दें। जिसके बाद अब थाना 5 में घटना संबंधी शिकायत दी है। बता दें कि सतिंदर सिंह के सीपी के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद ही शहर में गोली चलने की घटना सामने आई थी। हालांकि बीते दिन मीडिया कर्मियों द्वारा भी शहर में अवैध रूप से देह व्यापार और नशे को लेकर मुद्दे उठाए गए थे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here