Punjab News: PN Kapoor Owner के परिवार पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के पीएन कपूर हौजरी फैक्ट्री के मालिक के परिवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फैक्टरी मालिक पंकज कपूर (टीकू), पत्नी अर्चना, ननद वानी कपूर और बेटे पीयूष कपूर पर बहू पलक मल्होत्रा पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बहू ने परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करके मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए है। पीड़ित बहू पलक मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। आरोप है कि कंजिन चाची पायल आनंद कपूर के साथ अ‌वैध संबंध है।

यह मामला थाना वूमेन सैल की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड की पलक मल्होत्रा की शिकायत पर सुखमनी एन्क्लेव के पति पीयूष कपूर, ससुर पंकज कपूर और सास अर्चना कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पलक का कहना है कि उसकी 11 जुलाई 2024 को पीयूष के साथ शादी हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार परिवार को दहेज के रुप में गहने और मर्सडीज कार दी गई थी। इसी के साथ शादी पर 4 करोड़ रुपए के करीब खर्च किया था। पलक का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे और दहेज लाने की मांग कर रहा था।

पलक ने आरोप लगाए कि पीयूष जुआ खेलने और नशे करने का आदी है। जिसके चलते वह सारा पैसा जुए में बर्बाद कर रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीयूष उससे भी जबरन पैसे ले जाता था। पीयूष अपना सोने का कड़ा व चेन गिरवी रखकर आ गया। बाद में बात को छिपाने लगा। कई बार पूछने के बाद उसने बताया कि उसने कड़ा व चेन 2.45 लाख रुपए में गिरवी रखी है। इसी तरह करके पीयूष द्वारा सारा कीमती सामान जुए में उड़ा दिया गया। फिर उसने पलक को पीटना शुरु कर दिया कि अपने मायके घर से 2.45 लाख रुपए लेकर आए, ताकि वह अपने गिरवी गहनों को वापिस ला सके। पैसे न देने पर मारपीट की।

पलक ने पीयूष पर आरोप लगाए है कि उसके कई लड़कियों के साथ शादी के बाद भी अवैध संबंध थे। शादी के बाद ही उसे दूसरी लड़कियों के साथ चैट करते हुए पकड़ लिया था। लेकिन फिर उल्ट उसने पलक से ही मारपीट करनी शुरु कर दी। यहां तक कि पलक ने पीयूष को अपनी ही कंजिन चाची पायल आनंद कपूर के साथ तीन बार आपात्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जब पायल ने इसका विरोध जताया तो वह उल्ट पलक के साथ ही मारपीट करने लग जाता था।

पलक के पिता सुनील मल्होत्रा ने आरोप लगाए है कि इस मामले में उल्टा आरोपियों ने उनके खिलाफ मारपीट समेत कई झूठे आरोप लगाकर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। सुनील मल्होत्रा ने एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क पर भी गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि एडीसीपी विर्क वानी कपूर के ससुर रमनीक भाटिया के बेहद करीबी दोस्त है। जिसके चलते रमनीक भाटिया ने सुनील मल्होत्रा को धमकी दी कि वह जहां पर मर्जी भाग ले, जिस मर्जी अफसर से सिफारिश कर ले, लेकिन वह उनकी एफआईआर दर्ज नहीं होने देंगे।

जिसके चलते जब पलक ने अपनी शिकायत चौकी रघुनाथ एन्क्लेव में दी तो एडीसीपी प्रभजोत विर्क ने वे शिकायत चौकी इंचार्ज को कहकर जमालपुर मंगवा ली। जिसके बाद उन्होंने थाना सराभा नगर पुलिस को शिकायत दी तो भी एडीसीपी विर्क ने एसएचओ नीरज चौधरी को फोन करके कार्रवाई न करने की बात कही। फिर उन्होंने परेशान होकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। सीपी द्वारा मामले में उनकी सहायता की गई। जिसके बाद अब जाकर दहेज प्रताड़ना का पर्चा दर्ज हुआ। जबकि उन पर दर्ज कराए झूठे पर्चे की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img