Home National फोटो खिंचवाने को लेकर परिवार पानी में उतरा, तेज बहाव से बहे, 5 की मौत

फोटो खिंचवाने को लेकर परिवार पानी में उतरा, तेज बहाव से बहे, 5 की मौत

0
फोटो खिंचवाने को लेकर परिवार पानी में उतरा, तेज बहाव से बहे, 5 की मौत

कर्नाटकः कर्नाटक के मुत्तथी के पास कावेरी नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। ये घटना बुधवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार परिवार मुत्तथीराया मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद कावेरी नदी के किनारे पहुंचा था, जहां वह फोटो खिंचवाने के लिए नदी में उतर गए। परिवार को अंदाजा नहीं था कि पानी बहाव कितना तेज है।

आपको बता दें सबसे पहले विजयम्मा सबसे पहले फोटो खिंचवाने के लिए पानी में उतरे। जब विजयम्मा डूबने लगा तो परिवार के सभी सदस्य एक-एक कर पानी में उतर गए और सभी डूबने से मर गए। मृतकों की पहचान चैत्रा (20), प्रियंका (28), श्वेता (38), विजयम्मा (50) और महेश के रूप में हुई है। सभी चन्नपट्टना के ब्यादरहल्ली गांव के निवासी थे।

मंड्या की पुलिस अधीक्षक डॉ. वीजे शोभारानी ने बताया कि परिवार की चार महिलाएं फोटो खिंचवाने के लिए नदी में उतरी थीं। वहां तैनात होमगार्ड जवानों ने उन्हें आगे न बढ़ने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

हादसे के दौरान परिवार के सदस्य रवि ने भी बचाव का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिवार के साथ मौजूद चार वर्षीय बच्चा भी पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही हलागुरु पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायर एंड रेस्क्यू विभाग ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में सभी पांचों शव बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल भेज दिया गया है। हलागुरु पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here